Please Support us by disabling your Adblocker. Thanks!

health tips

चाहे गर्मी हो या सर्दी, एक परेशानी जिसका सामना हमें हर मौसम में करना पड़ता है वो है - डैंड्रफ. हमें उस पल काफी शर्मिंदा होना पड़ता है जब ये सफेद पपड़ी हमारे पीठ या कंधों पर साफ तौर पर दिख जाती है. क्या आपको मालूम है कि हमें टेंशन देने के अलावा डैंड्रफ के कई और भी बुरे प्रभाव हैं. जैसे फॉरहेड की हेयर लाइन के पास या उसके नीचे या गर्दन के पास पिंपल्स, इन्हीं व्हाइट पार्टिकल्स की वजह से होते हैं. इसीलिए अब समय आ गया है कि अब इन्हें हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाए. यहां जानिए इनसे छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलु नुस्खे.
1. टमाटर - ये ऑयली हेयर के लिए बेस्ट ऑप्शन है. एक पका हुआ टमाटर लें, इसके बीज को निकाल दें और इसे मैश करके पल्प (गुदा) बना लें. इसमें एक चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं और ध्यान रखें कि टमाटर का रस पूरी तरह गिरे नहीं. इस पैक को अच्छी तरह से लगाएं और इन पील्स से स्कैल्प को मसाज करें. ये बल्ड सर्कुलेशन को ठीक कर, डैंड्रफ को रोकता है. इसके सूखने के बाद, इसे ठंडे पानी से धो लें.
2. दही - डेड स्किन लेयर के जमा होने की वजह से डैंड्रफ होता है. ऐसे में दही अपनी एंटी-फंगल प्रोपटीज़ की वजह से स्कैल्प की स्केलिंग से बचाता है. एक कप दही में, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर इसमें अच्छी तरह मिला लें. इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट के बाद इसे धो लें.
3. मेथी के दाने - पूरी रात मेथी के दाने को भिंगो कर रख दें और फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 45 मिनट के बाद शैम्पू से इसे धो लें.
4. एलो वेरा - ऑयली स्कैल्प के लिए एलो वेरा बेस्ट सॉल्यूशन है. एलो वेरा जेल को निकाल लें और इसे अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं. इसकी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी आपके स्कैल्प से फंगस को खत्म कर देगा.
5. बेसन - एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन में आधा कप दही मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिला लें और अपने बालों पर लगाएं. 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें.
6. नींबू - नींबू के रस को एक कटोरी में निकाल लें और इसमें शहद मिलाएं. अब इसे नींबू के स्लाइस की मदद से अपने स्कैल्प पर लगाएं. जहां नींबू में मौज़ूद सिट्रिक एसिड डैंड्रफ को खत्म करता है. वहीं, शहद आपके बालों को मॉइश्चराइज़ करने का काम करता है. ये ड्राय हेयर के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
7. ऑयल - अगर आपकी स्कैल्प ड्राय है और साथ ही आपको डैंड्रफ की भी समस्या है तो हॉट ऑयल, एक्सट्रा virgin ऑलिव ऑयल या कॉकोनट ऑयल लगाएं. ये आपकी स्कैल्प को मॉइश्चराइज़ करता है और साथ ही डेड स्किन को भी निकाल देता है. इसे आप हफ्ते में दो बार ज़रूर लगाएं.

Previous
Next Post »
Thanks for your comment

Recent Comments